इमरजेंसी वार्ड में लगी मरीजों की भीड़।-
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी में लू से पीड़ितों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले के मेडिकल कॉलेज, 100 शैया बिरसिंहपुर अस्पताल व सीएचसी, पीएचसी के डॉक्टरों को सक्रिय कर दिया है।
मेडिकल कॉलेज व सरकारी अस्पतालों में 120 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। यहां पर लू से पीड़ितों के इलाज के लिए जरूरी दवाएं रखी गई हैं। कमरे में कूलर व एसी की व्यवस्था की गई है। साथ ही आइस बैग भी रखवाए गए हैं।
जिले में रोजाना मौसम में परिवर्तन हो रहा है। मेडिकल कॉलेज का इमरजेंसी वार्ड फुल है। स्ट्रेचर पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि इमरजेंसी में 10 बेड का एक हीट स्ट्रोक वार्ड बनाकर आरक्षित किया गया है।
यहां दो एसी लगाई गई है, और जरूरी मेडिकल संसाधन मौजूद हैं। जरूरत पड़ी तो मरीजों के लिए नई बिल्डिंग में 30 बेड लगाकर एक अलग वार्ड रिजर्व कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त बेड है, हर स्थिति से निपटने को हम पहले से ही तैयार हैं।