फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पिता की लाइसेंसी बंदूक से बेटे ने की हर्ष फायरिंग, असलहा जब्त

Sat, 21 Feb 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। सूरापुर गांव में पिता की लाइसेंसी बंदूक से बेटे के हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना वर्ष 2022 की है। शनिवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की और असलहा जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बंदूक से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। जांच में पता चला कि वीडियो में फायरिंग करने वाला युवक सूरापुर निवासी सचिन मोदनवाल है। बंदूक का लाइसेंस उसके पिता मुन्नालाल के नाम पर है। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच कराई गई, जिसमें घटना वर्ष 2022 की दीपावली के समय की निकली।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि त्योहार के दौरान अपने घर के बाहर फायरिंग की थी। पुलिस ने लाइसेंसधारी से स्पष्टीकरण मांगते हुए बंदूक जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं का उल्लंघन पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


मोतिगरपुर में भी हुई थी हर्ष फायरिंग
सुल्तानपुर। जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। मोतिगरपुर के करमाजितपुर गांव में गत 16 फरवरी की रात तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग के दौरान पिस्तौल से चली गोली लगने से रायबरेली जिले के आबकारी सिपाही विनीत मिश्र घायल हो गए थे। इस मामले में भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें