फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने सिपाही को रौंदा

Sat, 03 Oct 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में वाहन स्वामियों को नोटिस का तामीला कराने जा रहे सिपाही को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। घटना की सूचना पाते ही पुलिस के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव निवासी सिपाही नकुल यादव (40) पुत्र स्व. प्यारे लाल का वर्ष 2014 में जिले में स्थानांतरण हुआ था। कोतवाली नगर क्षेत्र के गभड़िया पुलिस चौकी पर नकुल यादव की तैनाती थी। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह चुनाव ड्यूटी के दौरान अधिगृहीत किए गए वाहन के स्वामियों को नोटिस का तामीला कराने के लिए बाइक से अमहट की तरफ जा रहा था।

रास्ते में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रानीगंज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सिपाही को रौंद दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नकुल यादव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही एसपी विनय यादव, एएसपी प्रद्युम्न सिंह, सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह आदि पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


रात में ही सिपाही के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। शनिवार सुबह पुलिस लाइंस में एसपी विनय कुमार ने सिपाही को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सिपाही के शव को उसके पैतृक गांव भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें