नंदगांव से बाहर निकलते समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण। स्रोत-सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण मंगलवार को अचानक चांदा के पास स्थित नंदगांव ढाबा पहुंचे। उन्होंने ढाबे का जायजा लिया। कार्य करने वाली महिलाओं से बातचीत करके उन्होंने उनके बारे में पूरी जानकारी ली। बातचीत के बाद कहा कि नंदगांव का नाम सुनकर देखने के लिए पहुंचे थे।
महिलाओं से बातचीत करके बहुत अच्छा लगा। काम करने वाली महिलाएं समाज के जिस हिस्से से आती है, उस समाज के बारे में भी जानकारी मिली। इसके बाद नंदगांव ढाबे की संचालक डॉ. पल्लवी कौशल से बात करके उन्हें महिलाओं को जोड़ने के लिए बधाई दी।