फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महिला से टप्पेबाजी, सोने की चेन लेकर भागा युवक

Thu, 30 Jul 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा। स्थानीय कस्बे में मंगलवार देर शाम टप्पेबाज ने एक महिला को झांसा देकर उनकी सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। शुकुल उमरी निवासी बद्री अपनी पत्नी चंद्रावती के साथ मोबाइल बनवाने के लिए मंगलवार देर शाम चांदा कस्बे पहुंचे थे।
विज्ञापन

बद्री का आरोप है कि चौराहे पर खड़े होने के दौरान मुंह पर गमछा बांधे एक युवक उनके पास पहुंचा और खुद को उनका रिश्तेदार बताते हुए बातचीत करने लगा। कुछ देर बाद पेट्रोल भरवाने का बहाना बनाकर बद्री को चौराहे से कुछ दूरी पर स्थित एक पान की दुकान तक ले गया। वह वापस चंद्रावती के पास पहुंचा और कहा कि उनके पति ने उनकी सोने की चेन मंगाई है। उसके झांसे में आकर चंद्रावती ने उसे अपनी चेन दे दी। वह चेन लेकर भाग निकला। चांदा थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें