लंभुआ। भगौतीपुर गांव में मंगलवार शाम सांप के काटने से महिला की मौत हो गई। गांव निवासी भगनी (53) अपने घर के कमरे में रखी लोहे की बखारी से गेहूं निकालने गई थीं। तभी बखारी के नीचे मौजूद एक सांप ने उन्हें काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद