फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल अमेठी आएंगी स्मृति ईरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। केंद्रीय महिला, बाल विकास एवं पुष्टाहार व वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आएंगी। इस दौरान स्मृति जल शक्ति मंत्रालय की ओर से सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में ओडीएफ प्लस व जल जीवन मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन

केंद्रीय महिला, बाल विकास एवं पुष्टाहार व वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को अमेठी आएंगी। उनका यह दौरा एक दिवसीय बताया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी के अनुसार एक दिवसीय दौरे पर आ रहीं केंद्रीय मंत्री सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जल शक्ति मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे दो विशेष कार्यक्रमों ओडीएफ प्लस व जल जीवन मिशन की समीक्षा करेंगी।
इस बैठक में डीएम अमेठी प्रशांत शर्मा के अलावा सुल्तानपुर की डीएम सी. इंदुमती व रायबरेली की डीएम शुभ्रा सक्सेना भी मौजूद रहेंगी। सीडीओ प्रभुनाथ भी बैठक के संबंध में सचिव, ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से जारी पत्र मिलने के बाद तैयारियां शुरू होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें