फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी लगाने पर भड़के चिकित्सक, काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पोस्टमॉर्टम में ड्यूटी लगाए जाने से नाराज चिकित्सक सीएमएस पर भड़क गए। सीएमएस और चिकित्सक के बीच हो रही कहासुनी को देखने के लिए अस्पताल के तीमारदार भी जमा हो गए। सोशल मीडिया पर घटना वायरल होते ही सीएमओ भी जांच करने पहुंचे, लेकिन तब तक सब शांत हो चुका था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. गोपाल प्रसाद रजक शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सीएमएस डॉ. वीबी सिंह के पास पहुंच गए। उस समय सीएमएस जिला अस्पताल का राउंड ले रहे थे।
डॉ. गोपाल प्रसाद सीएमएस से बोले कि उनकी ड्यूटी पोस्टमॉर्टम में क्यों लगाई गई है, जबकि पहले से डॉ. धीरेंद्र की ड्यूटी तय थी। सीएमएस ने कहा कि डॉ. धीरेंद्र छुट्टी पर हैं और चार्ट के मुताबिक दूसरे नंबर पर आपकी ड्यूटी होती है। यह सुनते ही डॉ. गोपाल रजक भड़क गए।
विज्ञापन

सीएमएस और डॉ. गोपाल के बीच तेज आवाज में कहासुनी शुरू हो गई। इसे सुनकर जिला अस्पताल के तीमारदार वहां एकत्र हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते ही सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी भी जिला अस्पताल पहुंच गए। हालांकि तब तक सब शांत हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीएमओ ने डॉ. गोपाल रजक को शांत कराया।
इस बाबत सीएमएस ने बताया कि जितना स्टाफ है उसी हिसाब से ड्यूटी लगाई जा रही है। इस बारे में सीएमओ ने कहा कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचा था, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें