फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 दिसबंर को अमेठी आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी 19 दिसंबर को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रही हैं। स्मृति ईरानी गौरीगंज के असैदापुर में निर्मित रैन बसेरा व शाहगढ़ में किसान कल्याण केंद्र का लोकार्पण व वृहद ऋण वितरण शिविर का उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन

अमेठी सांसद व केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी 19 दिसंबर को अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आएंगी। इस दौरान स्मृति नगर पालिका परिषद की ओर से असैदापुर में निर्मित रैन बसेरा तो शाहगढ़ ब्लॉक में निर्मित किसान कल्याण केंद्र का लोकार्पण करेगी।
केंद्रीय मंत्री अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान ही विभिन्न बैंकों की ओर से आयोजित बेरोजगारों को ऋण वितरण कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद जनपद में खारे पानी की समस्या को दूर करने के लिए भारत सरकार के अधिकारियों व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या दूर करने की रणनीति तैयार करेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री दौरे के दौरान कैंप कार्यालय में लोगों के शिकायतों की सुनवाई के साथ ही डीएम अमेठी व रायबरेली तथा एसपी अमेठी व रायबरेली के साथ बैठक कर संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही अपराध व जनकल्याण कारी योजनाओं की हकीकत परखेंगी। केंद्रीय मंत्री के पीआरओ विजय गुप्ता ने एक दिवसीय दौरे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें