फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 लाख रुपये की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की स्वाट टीम और चांदा कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर सोमवार की दोपहर चेकिंग के दौरान मिनी ट्रक से एक हजार पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस टीम ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बरामद शराब हरियाणा से तस्करी कर जौनपुर के ढकवा पहुंचाई जा रही थी। बरामद शराब की कीमत साढ़े 33 लाख रुपये बताई जा रही है।
स्वाट टीम प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव सोमवार की दोपहर चांदा कोतवाली क्षेत्र में मौजूद थे। तभी उन्हें हरियाणा से तस्करी कर ले जाई जा रही शराब की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही स्वाट टीम प्रभारी ने चांदा कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। सूचना मिलते ही चांदा कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार यादव और स्वाट टीम ने चांदा में स्थित पेट्रोल पंप के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने एक मिनी ट्रक को रोका।
विज्ञापन

पुलिस ने जब मिनी ट्रक पर बैठे दो लोगों की तलाशी लेने के बाद ट्रक के पीछे देखा तो उसमें शराब की एक हजार पेटियां लदी थीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए दोनों युवकों की पहचान कुलदीप सिंह और संयोग सिंह निवासी जहाजगढ़ थाना वेरी बाजार जिला झज्जर प्रांत हरियाणा के रूप में की गई।
दोनों ने बताया कि वे अवैध शराब हरियाणा से तस्करी कर ढकवा प्रतापगढ़ ले जा रहे थे। एएसपी ग्रामीण शिवराज ने बताया कि एक हजार पेटी देसी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब हरियाणा की बनी है।
शराब की कीमत करीब साढ़े 33 लाख रुपये है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों की पूछताछ में शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें