हर्ष महिला पीजी कॉलेज में टैबलेट/स्मार्टफोन के साथ छात्राएं।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र के देहली बाजार स्थित हर्ष महिला पीजी कॉलेज में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीए तृतीय वर्ष की 274 छात्राओं को स्मार्टफोन तथा एमए द्वितीय वर्ष की 55 छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ हर्ष ग्रुप के संस्थापक माताहर्ष शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
हर्ष ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रबंधक विकास शुक्ल ने कहा कि छात्राओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में टैबलेट तथा स्मार्टफोन उपयोगी साबित होगा। प्रबंधक ने बीए तृतीय वर्ष की 274 छात्राओं को स्मार्टफोन व एमए द्वितीय वर्ष की 55 छात्राओं को टैबलेट वितरित किया। इससे पहले बीएड की 136 छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण सांसद मेनका गांधी की ओर से किया जा चुका है। स्मार्ट फोन तथा टैबलेट पाकर छात्राओं के चेहरे खिल गए। कार्यक्रम का संचालन वर्षा पांडेय ने किया। इस मौके पर डॉ. ऊषा, डॉ. सुरेखा, डॉ. रीमा मिश्रा, कोमल अग्रहरि, प्रगति, नीलू, देवेंद्र मिश्र समेत कई लोग मौजूद रहे।