फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रांसफार्मरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर बिजली चोरों को देंगे झटका

विज्ञापन
भदैंया के ज्ञानीपुर में ट्रांसफार्मर पर लगा स्मार्ट मीटर। - फोटो : भदैंया के ज्ञानीपुर में ट्रांसफार्मर पर लगा स्मार्ट मीटर।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। घरों के साथ ही जिले भर में लगे ट्रांसफार्मरों में भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे गांव व मोहल्लों की बिजली खपत का पता आसानी से लगाया जा सकेगा। क्षेत्र में क्षमता से अधिक बिजली उपयोग होने पर ट्रांसफार्मर के स्मार्ट मीटर में भार अंकित हो जाएगा। इससे बिजली चोरी पकड़ में आ जाएगी। अब तक जिले के 1300 ट्रांसफार्मरों में स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

जिस ट्रांसफार्मर में मीटर लगेगा, उससे जितने उपभोक्ताओं के घर बिजली आपूर्ति होगी, वह अंकित रहेगी। कभी भी जब इस पर क्षमता से अधिक लोड पड़ने लगेगा, तो वह भार भी अंकित हो जाएगा। इससे विभाग में बगैर लोड बढ़वाए बिजली का उपभोग करने पर ट्रांसफार्मर में लगे मीटर से पता चल जाएगा। इसके बाद विद्युत निगम के कर्मी उस क्षेत्र में जाकर उपभोक्ताओं के घरों में लोड चेक करेंगे। अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड आरएस वर्मा ने बताया कि गांव से लेकर शहर में छोटे व बड़े ट्रांसफार्मरों पर मीटर लगाने का कार्य शुरु कर दिया गया है, जल्द ही यह कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विद्युतकर्मियों के घरों में लग रहा स्मार्ट मीटर
विद्युत निगम की ओर से बिजली उपभोग की सटीक जानकारी जुटाने के लिए एक नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत निगम के कर्मियों के आवासों पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जिले में अब तक 179 विद्युत कर्मियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। खास बात यह है कि इन कर्मियों से बिजली बिल की वसूली नहीं की जाएगी, लेकिन उनके आवासों में होने वाले बिजली उपभोग का पूरा आकलन किया जा सकेगा। इस योजना के दायरे में लाइनमैन से लेकर अधीक्षण अभियंता तक के आवास शामिल किए गए हैं। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मियों के घरों में भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें