फ्लोर मिल में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : फ्लोर मिल में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
भदैंया। कोतवाली देहात के हनुमानगंज बाजार स्थित फ्लोर मिल का रविवार रात ताला तोड़कर चोरों ने छह मोटर, बैटरी, सीसीटीवी सहित लाखों का माल पार कर दिया। सोमवार सुबह लोगों को चोरी का पता चला।
पखरौली रेलवे स्टेशन के निकट स्थित रामपुर निवासी राकेश कुमार चौहान की फ्लोर मिल हनुमानगंज बाजार में है। राकेश ने बताया कि वह रविवार रात मिल बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब वे मिल पर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। मिल के अंदर से 10 हॉर्स पावर की दो, पांच हॉर्स पावर की दो व दो हॉर्स पावर की दो मोटर, इनवर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर, सीसीटीवी, हार्ड डिस्क व अन्य सामान चोरों ने पार कर दिया था। चोरी हुए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
घर का ताला तोड़कर गहने व नकदी चोरी
कादीपुर। चोरों ने शनिवार रात भूपतिपुर गांव निवासी ज्ञान बहादुर सिंह के मकान को निशाना बनाया। घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने का हार, कंगन, दस अंगूठी, मंगल सूत्र, दो चेन, चांदी की करधन, पायल व 50 हजार नकदी चुरा ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रविवार शाम प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। (संवाद)