फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्मार्ट मीटर विवाद पहुंचा थाने, पुलिस ने कराई सुलह

Thu, 26 Mar 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। शिवगढ़ के हड़हा गांव में बुधवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे विद्युत कर्मियों और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद का मामला बृहस्पतिवार को सुलझ गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर जांच की, जिसके बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद शिवगढ़ विद्युत उपकेंद्र से स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारी गांव की दलित बस्ती में मीटर बदलने का काम कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारियों ने पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाने शुरू कर दिए। ग्रामीणों से उनकी कहासुनी हो गई। जानकारी पर भारतीय किसान यूनियन के कुछ पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष मोंटी सिंह ने बताया कि उन्होंने मीटर लगाने आए कर्मचारियों से पहचान पत्र दिखाने को कहा लेकिन वे नहीं दिखा सके। इसके बाद विवाद बढ़ गया। थानाध्यक्ष चंद्रभान वर्मा ने बताया कि अवर अभियंता ने तहरीर दी थी, जिसकी जांच की गई। अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि हल्का विवाद हुआ था, थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें