फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोलाघाट-टेढ़ुई फोरलेन मार्ग बनाने में आई सुस्ती

Sat, 13 Dec 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 निर्माणाधीन गोलाघाट-टेढ़ुई फोरलेन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के गोलाघाट से टेढ़ुई तक निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग के निर्माण कार्य में सुस्ती आ गई है। अभी तक मिट्टी पटाई वाले कुछ स्थलों से बिजली की लाइनें नहीं शिफ्ट हो सकी हैं। निर्माण में ज्यादा समय लगने के आसार बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के प्रस्ताव पर गोलाघाट से टेढ़ुई तक करीब तीन किमी दो लेन मार्ग को फोरलेन बनाने की स्वीकृति बीते वित्तीय वर्ष में दी थी। अंतिम समय में 23 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हुई थी। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए खर्च नहीं हो सकी कुछ धनराशि सरेंडर कर दी थी। मई से चल रहा मिट्टी पटाई का काम शुरुआती दौर में बड़ी तेजी से चल रहा था, लेकिन निमार्ण में सुस्ती आ गई है।
बिजली लाइनों को शिफ्ट करने के लिए एजेंसी चयनित होने के बाद भी लाइनों को नहीं हटाया जा सका है। जिससे कुछ जगहों पर मिट्टी पटाई का काम नहीं हो पा रहा है। कुछ जगहों पर ट्रांसफार्मर व खंभे अभी मौजूद हैं। इसे देखते हुए कार्य में विलंब होने के आसार बढ़ते जा रहे हैं। विभागीय इंजीनियर काम तेज गति से करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसी महीने शुरू कराया जाएगा गिट्टी कुटाई का कार्य
प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता जीडी सिंह ने बताया कि मिट्टी पटाई का काम रात में चल रहा है। इसी महीने के आखिरी समय तक गिट्टी कुटाई का काम चालू करा दिया जाएगा। मिट्टी पटाई व गिट्टी कुटाई का काम साथ-साथ चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें