फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या सुमंगला योजना के 6,076 आवेदन लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कन्या सुमंगला योजना के 6076 आवेदन विभिन्न स्तरों पर लंबित पड़े हैं। इसमें बेसिक शिक्षा, डीआईओएस व खंड विकास अधिकारियों के कार्यालयों के लंबित आवेदनों की संख्या सर्वाधिक पाई गई है। अधिकारियों की सुस्ती पर मुख्य विकास अधिकारी ने निस्तारण रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार से बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए संचालित कन्या सुमंगला योजना के प्रति अधिकारी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से पात्रों से मांगे गए आवेदन के बाद बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन विभिन्न कार्यालयों में पहुंच गए।
आवेदन आने के बाद इसके निस्तारण की प्रक्रिया सुस्त हो गई है। ऑनलाइन समीक्षा में विभिन्न कार्यालयों में 6076 आवेदन लंबित पाए गए हैं। इसमें बेसिक शिक्षा, जिला विद्यालय निरीक्षक व खंड विकास अधिकारी कार्यालयों में सर्वाधिक आवेदन लंबित पाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रोबेशन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीएसए कार्यालय में सात, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में 2240, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 2500 व खंड विकास अधिकारी कार्यालयों में 1182 आवेदन लंबित पाए गए हैं।
इसके साथ ही उपजिलाधिकारी कार्यालयों में 147 आवेदन भी लंबित मिले हैं। अधिकारियों की ओर से पात्रता के आधार पर आवेदनों का निस्तारण नहीं किए जाने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।
प्रोबेशन विभाग की रिपोर्ट पर मुुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र ने शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए निस्तारण रिपोर्ट मांगी है।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को सोमवार तक निस्तारण रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। निर्देश के बाद भी सोमवार तक पूरी रिपोर्ट जिला प्रोबेशन कार्यालय नहीं आ सकी है। सीडीओ ने रिपोर्ट नहीं उपलब्ध कराने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें