फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चीनी की छह दुकानों पर छापा

Mon, 24 Aug 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
नमक मंडी में चीनी की थोक दुकान का निरीक्षण करते डिप्टी डीएफएमओ व अन्य। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चीनी के रोजाना बढ़ते दामों पर जमाखोरी की आशंका पर शनिवार शाम प्रशासन की ओर से गठित टीम ने छह थोक विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा। छापा में सभी दुकानों के यहां 300 से लेकर 400 क्विंटल चीनी का स्टॉक मिला है। मानक में स्टॉक की रिपोर्ट टीम ने प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन

चीनी का दाम एक सप्ताह में 44 रुपये से बढ़ते हुए धीरे-धीरे 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। रोजाना बढ़ते दामों को देखते हुए उपभोक्ता भी सकते में आ गए हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने चीनी को घर के उपयोग के लिए अधिक खरीदना शुरू कर दिए हैं। बाजार में मची उथल-पुथल को देखते हुए शुक्रवार को जिला गन्नाधिकारी ने पर्याप्त स्टॉक होने की सूचना जारी कर दी थी। बाजार में उथल-पुथल बनी रहने पर शनिवार को डीएम इंद्रजीत सिंह ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजय पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए जिले के 14 थोक दुकानों के स्टॉक के सत्यापन के निर्देश दिए।
छापा में श्याम ब्रदर्स नमक मंडी में 400 क्विंटल, रामचंदर गजानंद एंड संस में 372, घनश्याम दास एवं संस में 400, वीरेंद्र एजेंसी में 356 , हरीराम एग्रो संस में 240 व महादेव ट्रेडर्स के यहां 315 क्विंटल चीनी मिली। अधिकारियों ने अभिलेख से स्टॉक का मिलान किया। अचानक छापा पड़ने से सभी दुकानदार सकते में आ गए।
विज्ञापन

डीआरएमओ संजय पांडेय ने बताया कि 14 में छह दुकानों के निरीक्षण में स्टॉक सही मिला है। रिपोर्ट प्रशासन को दे दी गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह ने बताया कि थोक विक्रेताओं को चार हजार क्विंटल से अधिक स्टॉक नहीं रखने की हिदायत दी गई है। प्रत्येक सप्ताह पोर्टल पर थोक दुकानदारों को अपना स्टॉक प्रदर्शित करना होगा। जमाखोरी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें