फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार के नीचे दबकर छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। सड़क निर्माण के दौरान एक जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। दीवार के मलबे में दो बालिकाओं समेत छह लोग दब गए। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां से दो महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मखदूमपुर कलां गांव में राजितराम का कच्चा मकान है। मकान की दीवार जर्जर है। बुधवार को मनरेगा के तहत गांव में चकरोड का निर्माण कार्य हो रहा था। अचानक राजित राम की मिट्टी की पुरानी जर्जर दीवार भरभराकर ढह गई। दीवार के पास बैठे सुभाष (22), भूपेंद्र (25), रूबी (12), सुरसती (60), अंशिका (12) और उर्मिला ( 35) मलबे में दब गए।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 112 मौके पर पहुंची और सभी को अपने वाहन से सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सुरसती और उर्मिला को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें