फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपस्थिति पंजिका में अंकित करना होगा लीव रेफरेंस नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को अब विद्यालय से नदारद रहना महंगा पड़ सकता है। शासन के निर्देश पर अब उपस्थिति पंजिका में ऑनलाइन ली गई छुट्टी का रेफरेंस नंबर (संदर्भ अंक) अंकित करना होगा। इसके अलावा कोई भी खंड शिक्षा अधिकारी अब स्कूल का औचक निरीक्षण नहीं करेगा।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 10 हजार शिक्षक कार्यरत हैं। इन शिक्षकों को अब अवकाश ऑनलाइन ही लेना पड़ता है। मानव संपदा पोर्टल के जरिए अवकाश लेने की व्यवस्था वर्तमान समय में चल रही है। अक्सर खंड शिक्षा अधिकारियों व बीएसए के निरीक्षण में यह देखने को मिलता है कि विद्यालय से नदारद रहने वाले शिक्षक ऑनलाइन अवकाश नहीं लेते हैं।
अवकाश के लिए प्रार्थनापत्र लिखकर अक्सर नदारद हो जाया करते हैं। इसे खत्म करने के लिए कई बार शासन व बीएसए के स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं कि कोई भी अवकाश ऑफलाइन मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन

अब राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने निर्देश दिया है कि मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदित किए गए अवकाश का रेफरेंस नंबर उपस्थिति पंजिका पर अंकित किया जाए। इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक ने प्रेरणा मॉड्यूल में संशोधन करने का निर्देश एजेंसी को दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह यादव ने बताया कि शासन से अभी कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने के बाद अनुपालन कराया जाएगा।
बिना अवकाश के अनुपस्थित शिक्षकों का डाटा भी ऑनलाइन होगा ताकि बीएसए के स्तर से उस पर कार्रवाई की जा सके। प्रतिदिन अनुपस्थित शिक्षकों की ई-एचएमआरएस आईडी, स्कूल का नाम, ब्लॉक का नाम बीएसए की लॉगिन आईडी पर अंकित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें