फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्टांप वेंडर के पुत्र से असलहे के जोर पर छह लाख रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ तहसील से स्टांप खरीदने निकले वेंडर के पुत्र से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के जोर पर छह लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला। दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी देवी प्रसाद चतुर्वेदी लंभुआ तहसील में स्टांप विक्रेता हैं। उनका बेटा रंजीत चतुर्वेदी मंगलवार को दोपहर छह लाख रुपये लेकर स्टांप खरीदने के लिए लंभुआ तहसील जा रहा था।
रंजीत बाइक से हनुमानगंज-शंभूगंज मार्ग से होते हुए कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पूरे बाघराय गांव के अटरा पंचवटी मंदिर के पास पहुंचा था तभी बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उफे ओवरटेक करके रोक लिया। रंजीत जब तक कुछ समझता दोनों युवकों ने असलहा निकालकर उस पर तान दिया।
विज्ञापन

इसके बाद एक बदमाश ने रंजीत के पास रखे छह लाख रुपये लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। लूट के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए सघन चेकिंग लगा दी, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं मिला। उधर, लंभुआ तहसील दिवस में पहुंचे एसपी शिवहरी मीणा को लूट की जैसे ही जानकारी मिली वे खुद घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

एसपी ने पीड़ित से पूछताछ की। एसओ देहात कोतवाली शरद कुमार ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें