फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। दोस्तपुर में हुए बवाल में शामिल छह आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग में प्रयुक्त की गई दो लाइसेंसी बंदूक और दो कार को भी पुलिस ने बरामद किया है। बवाल में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के शैलखा गांव का रहने वाला सूरज चौहान पिछले बुधवार की दोपहर ठेला लेकर घर जा रहा था। रास्ते में ताजुद्दीनपुर गांव के तीन बच्चों से उसकी कहासुनी व मारपीट हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए ताजुद्दीनपुर के प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार और शैलखा गांव के प्रधान नौशाद ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था।
पिछले बृहस्पतिवार की सुबह प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार शैलखा तिराहे पर स्थित एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे। तभी जावेद समेत करीब 20 लोग लोहे के रॉड व असलहे से लैस होकर चाय की दुकान पर पहुंचे और मनोज पर हमला कर दिया। इसकी सूचना जब ताजुद्दीनपुर गांव पहुंची तो कई ग्रामीण भी लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। हमले के दौरान जावेद पक्ष ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर जावेद समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी मामले में दोस्तपुर थाने में तैनात दरोगा कालिका प्रसाद और एसआई आदित्य यादव ने पुलिस टीम के साथ घटना में शामिल तौकीर अहमद, शादाब खां, नसीरुद्दीन, आलम खां, सरफराज खान, और जावेद को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने फायरिंग में शामिल दो लाइसेंसी बंदूक और दो कार भी बरामद किया है। एसओ दोस्तपुर विजय कुमार यादव ने बताया कि बवाल में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें