फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कल्यानपुर गोलीकांड में छह आरोपियों को मिली जमानत

Mon, 20 Apr 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखंडनगर के कल्यानपुर गोलीकांड में छह आरोपियों की जमानत अर्जी पर शनिवार को जिला जज सुनील कुमार की अदालत में सुनवाई के लिए तारीख नियत रही। इस मामले में जिला जज ने आरोपी दुर्गेश दुबे, हेमचंद्र, नितिन तिवारी, विनय सिंह व प्रवेश सिंह की जमानत अर्जी सशर्त मंजूर कर ली है। अदालत ने अन्य आरोपियों की अर्जी पर सुनवाई के लिए अन्य तिथि नियत की है।
विज्ञापन

अखंडनगर थाने के कल्यानपुर निवासी जिलाजीत यादव ने गत 15 मार्च की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनके आरोप के मुताबिक भूमि विवाद में स्थानीय थाने के रतनपुर मैरवा निवासी पूर्व राज्य मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह सहित अन्य नामजद व उनके अज्ञात साथियों ने पिस्तौल, रिवाल्वर व हाथों में लाठी-डंडा लेकर जान से मार डालने की नीयत से हमला किया था।
घटना में वादी पक्ष के कई लोग घायल हो गए थे। नामजद आरोपी पूर्व मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह, उनके पुत्र अभिजीत प्रताप सिंह एवं उनके भाई अजय प्रताप सिंह सहित करीब डेढ़ दर्जन आरोपी जेल भेजे गए थे। सह आरोपी नमित सिंह समेत अन्य की जमानत पर सुनवाई लंबित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें