फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पारिवारिक कलह में एलआईयू इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश

Sat, 02 May 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस लाइन स्थित आवास में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के बीच एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) इंस्पेक्टर नितिन भारती ने पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। समय रहते पड़ोसियों के हस्तक्षेप से हादसा टल गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, इंस्पेक्टर नितिन भारती का अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर वह कमरे में चले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उन्होंने चादर के सहारे पंखे से लटकने की कोशिश की। कमरे के भीतर से आ रही आवाज और असामान्य गतिविधि पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दरवाजा खुलवाया और अंदर पहुंचकर नितिन भारती को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सीओ नगर सौरभ सामंत ने बताया कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ था। प्रकरण को परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें