फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : कांग्रेस, बसपा और आप ने नहीं बनाए बीएलए

Sat, 15 Nov 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
भदैंया में मतदाताओं को गणना पत्रक बांटती बीएलओ
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिहार में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) शुरू हुआ तो कांग्रेस ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए खूब शोर मचाया। यह प्रक्रिया प्रदेश में चार नवंबर से शुरू हुई है, लेकिन कांग्रेस अभी तक बूथ निगरानी के लिए एक भी बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त नहीं किए हैं। सपा भी सभी बूथों के लिए बीएलए नहीं तलाश सकी है। बसपा और आम आदमी पार्टी की इस प्रक्रिया के शुरू होने के 12 दिन बाद भी सूची फाइनल नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ला ने बताया कि एसआईआर शुरू होने से पहले ही सभी राजनीतिक दलों को बीएलए बनाए जाने के लिए कहा गया था। भाजपा ने सभी 1991 और सपा ने 1192 बूथों पर बीएलए नियुक्त किए हैं। एसआईआर शुरू होने के बाद दलों को कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन सपा-भाजपा को छोड़कर किसी दल की सूची नहीं मिली है।-संवाद

बूथ लेवल एजेंट तैनात करना बेहद जरूरी
एसआईआर में बीएलए की भूमिका को शुरू से ही महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। अधिकारियों का साफ कहना है कि राजनीतिक दल सभी बूथों पर बीएलए जरूर नियुक्त करें, जो बीएलओ के कामकाज पर नजर रखें। अगर बीएलओ कहीं किसी तरह की गड़बड़ी करता है तो बीएलए उसे पकड़कर अधिकारियों के समक्ष आपत्ति दें। इन आपत्तियों के आधार पर गड़बड़ी का सुधार किया जाना है। सभी राजनीतिक दलों को एसआईआर शुरू होने से पहले ही बीएलए बनाए जाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


हमने कुछ जगहों पर बीएलए का चयन कर लिया है, अभी कुछ बूथों पर चयन की प्रक्रिया चल रही है। हमारे कार्यकर्ता पूरी प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं। सोमवार को कांग्रेस सभी बीएलए की सूची अधिकारियों को सौंप देगी।- अभिषेक सिंह राणा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
सभी बूथों पर बीएलए बनाने का कार्य पूरा हो गया है। सूची तैयार कर प्रशासन को दे दी गई है। ये बीएलए क्षेत्र में मतदाताओं का सहयोग करेंगे।
-सुरेश गौतम, जिलाध्यक्ष बसपा
.................................................
कोट..
सांसद की पदयात्रा के चलते बीएलए की सूची प्रशासन को देने में देरी हुई है, जल्द ही सूची बनाकर प्रशासन को दे दी जाएगी।- सुरेश चंद्र गौतम, जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी
विज्ञापन


ये है स्थिति
जिले में कुल बूथ- 1991
भाजपा के बीएलए-1991
सपा के बीएलए-1192
कांग्रेस के बीएलए- 00
बसपा के बीएलए-00
आप के बीएलए-00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें