फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: टायर फटने से पिकअप पलटी, युवक की मौत, आठ लोग घायल

Sat, 15 Nov 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को उठाती क्रेन। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कूरेभार के जफरापुर के पास (123.8 किमी) बृहस्पतिवार देर रात पिकअप के दाहिनी ओर का पहिया का फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाराबंकी के जैदपुर कस्बा निवासी नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सड़क हादसे के बाद पिकअप पर लदा सामान एक्सप्रेसवे पर बिखर गया। इससे बीच का लेन बाधित हो गया। घायलों को सीएचसी भेजा गया, जहां इलाज के दौरान नूर आलम की मौत हो गई। यूपीडा के कर्मचारियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर मार्ग बहाल कराया।
बाराबंकी के जैदपुर कस्बा निवासी मो. कलीम (50) बृहस्पतिवार रात पिकअप पर सामान लादकर आजमगढ़ के मुबारकपुर मेले में दुकान लगाने जा रहे थे। पिकअप पर उनके साथ जैदपुर कस्बे के आठ अन्य लोग सवार थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब 11:10 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जफरापुर गांव के पास पहुंचे थे, तभी हादसा हो गया। हादसे में नूर आलम (30), मो. गुफरान (26), रियाज अहमद (25), समद (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। मो. कलीम, मो. हफीज (35), मो. तुफैल (20), मो. सलमान उमर (18), वीर (16) को मामूली चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी कूरेभार भेजा गया, जहां चिकित्सक ने नूर आलम को मृत घोषित कर दिया, अन्य हालत सामान्य है।

यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राम जगत तिवारी ने बताया कि सुरक्षा गार्ड बजरंगी लाल के साथ कूरेभार थाने सिपाहियों के साथ क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को एक्सप्रेसवे से हटाकर टोल प्लाजा कूरेभार पर खड़ा करा दिया है। पिकअप चालक सामान को दूसरे वाहन पर लादकर गंतव्य को चला गया। थानाध्यक्ष कूरेभार विजयंत मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें