फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: टीजीटी परीक्षा में सरल सवालों से खिले परीक्षार्थियों के चेहरे

Thu, 04 Jun 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर चल रही दो दिवसीय टीजीटी परीक्षा बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। इस परीक्षा में कुल 2,891 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। जहां सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को बेहद आसान बताया।
विज्ञापन

परीक्षार्थी रमेश यादव ने कहा कि कला विषय से संबंधित प्रश्न उनकी तैयारी के अनुरूप ही थे। सामान्य अध्ययन के तहत प्रागैतिहासिक काल, मुगल चित्रकला, भित्ति चित्रण, बंगाल शैली, पहाड़ी कला और आधुनिक चित्रकला व चित्रकारों से जुड़े सवाल पूछे गए थे, जिससे प्रश्नपत्र काफी सरल लगा। वहीं, कृपा शंकर तिवारी के अनुसार कंपनी शैली के प्रश्नों ने दिमाग पर थोड़ा जोर डाला। भारतीय लघु परंपरा जैसे जैन व पाल शैली से संबंधित प्रश्न काफी घुमावदार थे, जिन्हें हल करने में कठिनाई हुई, लेकिन फिर भी प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य था।
दूसरी ओर, गृह विज्ञान की परीक्षार्थी रेनू द्विवेदी ने बताया कि घर-परिवार से जुड़ी बुनियादी जानकारियों पर आधारित प्रश्नों को देखकर परीक्षा कक्ष में उनका मन प्रसन्न हो गया और उन्होंने निर्धारित समय से पहले ही पूरा प्रश्नपत्र हल कर लिया। इसी विषय की अभ्यर्थी महिमा तिवारी ने कहा कि हालांकि कुछ प्रश्नों की तैयारी उन्होंने पहले से नहीं की थी, लेकिन रसोई और व्यावहारिक जीवन से जुड़े होने के कारण बिना पूर्व तैयारी के भी इन्हें आसानी से हल कर लिया गया। कुल मिलाकर, यह परीक्षा अभ्यर्थियों की उम्मीदों और मन के अनुकूल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें