फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल फेल होने से क्रॉसिंग पर आधे घंटे खड़ी रही मालगाड़ी

Thu, 28 Dec 2017 10:22 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड स्थित हनुमानगंज क्रॉसिंग का अप सिग्नल बृहस्पतिवार की सुबह अचानक फेल हो गया। सिग्नल फेल होने से सुल्तानपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी क्रॉसिंग के बीचो-बीच खड़ी हो गई। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। करीब आधे घंटे बाद पेपर कॉशन पर मालगाड़ी को रवाना किया गया।  बृहस्पतिवार दिन में करीब 11.45 बजे जौनपुर से सुल्तानपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी पखरौली स्टेशन से रवाना की गई।
विज्ञापन


मालगाड़ी जैसे ही आगे की ओर रवाना हुई तो हनुमानगंज क्रॉसिंग के पास पश्चिमी छोर पर लगे अप ट्रेन सिग्नल में तकनीकी खराबी आ गई। सिग्नल में खराबी से मालगाड़ी को ड्राइवर ने हनुमानगंज क्रॉसिंग के बीचो-बीच खड़ा कर दिया। क्रॉसिंग बंद होने से लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर आवाजाही ठप हो गई। आवाजाही बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 30 मिनट तक मालगाड़ी क्रॉसिंग पर खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक पखरौली आरएस भारती ने कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद मालगाड़ी को पेपर कॉशन से आगे के लिए रवाना किया। 

नरहरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रहा 12 घंटे का रोड ब्लॉक 
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेल पथ पर पड़ने वाली नरहरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार की रात नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया गया। इसके चलते हाईवे पर रोड ब्लॉक लिया गया। बताया जा रहा है कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते करीब 12 घंटे तक क्रॉसिंग को बंद रखा गया। इस वजह से रात में लखनऊ-वाराणसी के बीच आवाजाही करने वाले वाहनों को चांदा से कादीपुर वाया सुल्तानपुर प्रस्थान करना पड़ा। उधर जिला मुख्यालय से आने वाले वाहन चालकों ने आवाजाही के लिए बाईपास से कादीपुर वाया चांदा मार्ग का सहारा लिया। नरहरपुर क्रॉसिंग पर रोड ब्लॉक बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे के करीब खोला गया। तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें