फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत से 1195 यात्रियों को लेकर पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गुजरात के सूरत से बृहस्पतिवार की दोपहर पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन जिले में 1195 यात्रियों को लेकर पहुंची। ट्रेन में जिले के साथ ही अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी व अयोध्या के भी यात्री शामिल रहे।
विज्ञापन

श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंचने की सूचना पर पहले से ही स्टेशन पर डीएम, एसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस व अधिकारी तैनात रहे। ट्रेन से उतरे लोगों की प्लेटफार्म एक पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग में स्वस्थ पाए गए यात्रियों को लंच पैकेट देकर रोडवेज बसों से उनके घर को भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार को गुजरात से मजदूरों को लेकर पहुंची विशेष रेलगाड़ी के लिए रेलवे स्टेशन पर जिला प्रशासन की ओर से जांच व उनके नाम पते दर्ज करने की व्यवस्था की गई थी। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए प्लेटफार्म पर गोले बनाए गए थे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से ट्रेन से आने वाले लोगों के लिए करीब 1200 लंच पैकेट व पानी की बोतलों की भी व्यवस्था की गई थी। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए स्टेशन परिसर के बाहर बसों का भी इंतजाम किया गया था।
ट्रेन सुबह निर्धारित समय नौ के बजाय स्थानीय स्टेशन पर करीब चार घंटे की देरी से दोपहर बाद डेढ़ बजे प्लेटफार्म एक पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही जिला व रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। ट्रेन के रुकते ही बोगी के गेटों के पास खड़े सुरक्षा बलों ने यात्रियों को क्रमवार सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन में उतारा। मेडिकल टीम की ओर से ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिग की गई।
इसके बाद अलग-अलग जिलों के लिए बनाए गए काउंटरों पर यात्रियों के नाम व पते दर्ज किए गए। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कुल 1195 यात्री लाए गए। इसमें जिले के अलावा अंबेडकरनगर, अयोध्या, बाराबंकी व अमेठी जनपद के लोग भी शामिल हैं।
मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन की मौजूदगी में सभी जनपदों के यात्रियों की गणना व स्क्रीनिंग चल रही है। गणना व स्क्रीनिंग के बाद प्रशासन ने स्वस्थ पाए गए यात्रियों को लंच पैकेट देकर रोडवेज बसों से उनके घर भेजना शुरू कर दिया है। स्पेशल ट्रेन पहुंचने की सूचना पर रेलवे स्टेशन पहुंची डीएम सी. इंदुमती ने व्यवस्था का निरीक्षण किया।
उन्होंने प्रत्येक यात्रियों का पूरा विवरण दर्ज करने व उनकी स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने संदिग्ध यात्रियों को शेल्टर होम भेजने का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना, सीएमआई ज्योति स्वरूप, रेलवे अस्पताल के फार्मासिस्ट केशव गुप्ता, पंकज दुबे समेत बड़ी संख्या में रेलवे, राजस्व, स्वास्थ्य कर्मी व अधिकारी और रेलवे पुलिस, जीआरपी व कोतवाली नगर की पुलिस मौजूद रही। मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन ने बताया कि कुछ लोगाें का स्वास्थ्य कम ठीक पाया जा रहा है। ऐसे लोगों को शेल्टर होम भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें