सुल्तानपुर। कूरेभार थाना क्षेत्र के सरैया वीरान गांव निवासी बजरंगी शुक्ला का पड़ोसी शिवनाथ पाल के बीच बृहस्पतिवार सुबह हैंडपंप से निकल रहे पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया। इस बीच शिवनाथ पाल परिवारीजनों के साथ कुल्हाड़ी लेकर बजरंगी शुक्ल के घर पर धावा बोल दिया। हमले में घर में मौजूद बजरंगी शुक्ला (55), अंकित (34), शुभम (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल अंकित शुक्ल की तहरीर पर दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।