फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीताकुंड धाम पर तीन घंटे तक चला श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोमती मित्र मंडल समिति के तत्वावधान में रविवार को शहर के सीताकुंड धाम पर साप्ताहिक श्रमदान का आयोजन किया गया। तीन घंटे की कड़ी मेहनत से पूरा सीताकुंड धाम परिसर साथ-सुथरा हो गया।
विज्ञापन

रविवार को गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन की अगुवाई में सीताकुंड धाम पर साप्ताहिक श्रमदान सुबह छह बजे शुरू किया गया। समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य निर्धारित समय पर पहुंच गए। किसी के हाथ में फावड़ा तो किसी के हाथ में झाड़ू थी।
सभी ने सफाई अभियान में अपने-अपने काम को बखूबी अंजाम दिया। सुबह नौ बजते-बजते पूरा धाम परिसर चकाचक हो गया। मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने बताया कि गोमती मित्रों ने कटावां घाट पर भी श्रमदान किया। वहां श्रमदान में महेश प्रसाद सिंह, बृजेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण राम सिंह, ज्वाला प्रसाद निषाद, जटाशंकर, राम रतन, छोटेलाल, बृजेश, हरिश्चंद्र, अनिल प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें