सुल्तानपुर। बहलोलपुर गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालात में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिवारीजनों के अनुसार युवक काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
धम्मौर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी अरविंद पाल (20) का शव शुक्रवार की सुबह घर के अंदर फांसी के फंदे लटकता मिला। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
एसओ के अनुसार घर वालों ने बताया कि अरविंद पाल काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। युवक ने खुदकुशी की है। एक माह पूर्व अरविंद ने बाइक में आग लगाकर फूंक दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।