फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 1.51 लाख दीपों से जगमगाया शिवधाम बेलवाई

Wed, 05 Nov 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अखंडनगर के ​शिवधाम बेलवाई में चमक बिखेर रहा लेजर लाइट शो।  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखंडनगर के बेलवाई में बुधवार को देव दीपावली पर आयोजित भव्य दीपोत्सव में 1.51 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों से पूरा शिवधाम जगमगा उठा।
विज्ञापन




देव दीपावली पर दीपोत्सव के आयोजन के लिए श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट कलान की ओर से कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। बुधवार शाम करीब पांच बजे एक साथ एक लाख 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। लोगों ने जय श्रीराम और जय भुवनेश्वर महादेव, जय बेलवाई धाम के नारे लगाए। लेजर लाइट शो और आतिशबाजी का भी लोगों ने भरपूर आनंद लिया। वाराणसी से आए पुजारियों ने सरोवर की महाआरती की। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक डॉ. वेदप्रकाश सिंह, श्री विश्वनाथ इंटर काॅलेज के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल सिंह, कादीपुर विधायक राजेश गौतम, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, बदलापुर विधायक रमेश मिश्र, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शिवधाम बेलवाई में आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में श्रवण सुल्तानपुरी और उनकी टीम की ओर से भजन प्रस्तुत किया गया। एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति ने लोगों को भक्तिभाव से ओतप्रोत कर दिया। लोगों ने परिसर में मौजूद प्राचीन मंदिर में महादेव का दर्शन भी किया।
विज्ञापन




11,000 दीपों से रोशन हुआ सीताकुंड धाम

सुल्तानपुर। संस्कार भारती और गोमती मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर सीताकुंड धाम पर रंगोली की सजावट की गई। गोममती तट से लेकर धाम परिसर तक 11,000 दीपकों को जलाने के लिए सजाया गया। मुख्य अतिथि संगीत नाट्य अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत खोत और श्रीराम प्रपन्नाचार्य महाराज ने दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की।
इस मौके पर संस्कार भारती के अध्यक्ष चिंतामणि शर्मा, गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, दिनेशानंद महाराज, राजेंद्र शर्मा, संत कुमार, अजय प्रताप सिंह, राकेश सिंह, सौरभ गुप्ता व मौजूद रहे। उधर, भदैंया के बभनगवां घाट पर 1100 दीपों से दीपोत्सव मनाया गया। संवाद
विज्ञापन


देव दीपावली पर जगमग हुआ मकरीकुंड सरोवर
सूरापुर। देव दीपावली पर बुधवार को विजेथुआ महावीरन धाम में सत्यपथ फाउंडेशन के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ का आयोजन समाजसेवी विवेक तिवारी की ओर से किया गया। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के पुत्र राष्ट्रीय एकता निषाद परिषद के अध्यक्ष अमित निषाद ने पूजन कर मकरीकुंड सरोवर की महाआरती की। धर्मेंद्र पांडेय, वंदना और अर्चना ने भक्ति गीत से लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर जगदंबा उपाध्याय, राम सजीवन निषाद, राजा चौधरी, शुभम तिवारी, अनुराग सिंह, रमेश तिवारी, कमलेश मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें