फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने घेरा कलेक्ट्रेट

Mon, 10 Aug 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सहायक अध्यापक बने शिक्षामित्रों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन संबंधित बोर्डों को नहीं भेजे जाने पर सोमवार को वे बिफर पड़े। आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बीएसए कार्यालय में धरना दिया और शहर में जुलूस निकाला। जुलूस के बाद शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर करीब घंटे भर प्रदर्शन किया। ज्ञापन लेने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को शिक्षामित्रों ने लौटा दिया।
विज्ञापन


 मौके पर पहुंचे सीडीओ ने दो दिन में सभी का सत्यापन भेजने का आश्वासन दिया तब जाकर शिक्षामित्र मानें। शिक्षामित्रों ने चेतावनी दी है कि यदि 16 तक संपूर्ण सत्यापन नहीं भेजा गया तो 17 अगस्त को फिर से प्रदर्शन किया जाएगा।
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय में धरना दिया। जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा व सह संरक्षक केसी मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित धरने में जिले के करीब एक हजार शिक्षामित्र शामिल हुए। जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा ने कहा कि शिक्षामित्रों को एकजुटता का परिचय देना होगा। महामंत्री प्रदीप यादव ने कहा कि संगठन की मांग पर कोरा आश्वासन ही मिल रहा है।
विज्ञापन


संघर्ष के बल पर ही हमारी मांगें पूरी होंगी। मीडिया प्रभारी सुतीक्ष्ण तिवारी ने कहा कि सहायक अध्यापक बने शिक्षामित्रों के अभिलेखों का सत्यापन होने के बाद ही वेतन लगेगा। विभाग की ओर से जान-बूझकर सत्यापन लटकाया जा रहा है। धरने के बाद करीब तीन बजे शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय से जुलूस निकाला।  ज्ञापन लेने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को शिक्षामित्रों के विरोध के आगे लौटना पड़ा। शिक्षामित्र डीएम को ही ज्ञापन देने पर अड़े रहे। करीब घंटे भर के घेराव के बाद पहुंचे सीडीओ श्रीकांत मिश्र ने शिक्षामित्रों को शांत कराते हुए डीएम को बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होने की बात बताई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें