फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर गिरा शीशम का पेड़, आधे घंटे बाधित रहा यातायात

Thu, 03 Sep 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 कूरेभार के रुसहा गांव के पास पेड़ गिरने के बाद खड़े वाहन व मौजूद ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
कूरेभार। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर रुसहा गांव के पास बुधवार सुबह सात बजे सड़क किनारे स्थित शीशम का पेड़ गिर गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आधे घंटे यातायात बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस कर्मियों ने पेड़ को हटवाकर मुख्य मार्ग पर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक रुसहा गांव स्थित शीशम का पेड़ काफी पुराना था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब पेड़ गिरा, उस समय कोई वाहन उधर से नहीं गुजर रहा था। कूरेभार थाने के उपनिरीक्षक राजेश यादव ने पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों की मदद से पेड़ व उसकी डालियों को सड़क से हटवाने का काम शुरू कराया। अयोध्या और प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। यातायात बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उप निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि कुछ वाहन रुके थे। पेड़ व डालियां हटाने के बाद आवागमन बहाल कर दिया गया।

हाईवे के किनारे स्थित हैं कई सूखे पेड़
रुसहा व आसपास के लोगों के मुताबिक हाईवे के किनारे कई स्थानों पर सूखे और कमजोर पेड़ मौजूद हैं। बरसात के मौसम में तेज हवा चलने पर इनके गिरने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से हाईवे किनारे स्थित सूखे पेड़ों का सर्वे कराकर उन्हें कटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें