फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियार ने छह लोगों को काटा, भर्ती

Sat, 08 Apr 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में शनिवार की सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों पर सियार ने हमला कर दिया। एक-एक कर सियार ने महिला समेत छह लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। शोरशराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सियार की घेराबंदी कर उसे मार डाला।
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी बल्दीराय में भर्ती कराया गया है। बल्दीराय थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी रामावती (38) पत्नी गयाबोध सुबह खेत की ओर गई थीं। तभी एक सियार ने रामावती पर हमला कर दिया।

रामावती की गुहार पर खेत में मौजूद केदारनाथ (50), राजितराम (27), राम नरायन (70), संतोष (16) उन्हें बचाने दौड़े। निहत्थे पहुंचे केदारनाथ, राजितराम, रामनरायन व संतोष को भी सियार ने काटकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


पड़ोस के गांव पूरे पृथ्वीपाल मजरे बहुरावां निवासी भोले की पुत्री उर्मिला (13) को भी सियार ने काट लिया। लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सियार को चारों ओर से घेर लिया और उसे पीट-पीट कर मार डाला। सियार के हमले से घायल हुए लोगों को सीएचसी बल्दीराय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें