फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राष्ट्रीय स्नातक भौतिकी परीक्षा में सात विद्यार्थी सफल

विज्ञापन
राष्ट्रीय स्नातक भौतिकी परीक्षा में सफलता के बाद केएनआई में छात्रा को​ सम्मानित करते वि​शिष्टजन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय स्नातक भौतिकी परीक्षा में कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान (केएनआईपीएसएस) के सात विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में संस्थान के 56 विद्यार्थी शामिल हुए थे। भारतीय भौतिकी शिक्षक परिषद की ओर से यह परीक्षा हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है।
विज्ञापन

परीक्षा का एकमात्र केंद्र कमला नेहरू संस्थान रहा। प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में भौतिकी विभागाध्यक्ष एवं विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. ललित कुमार द्विवेदी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रयोगशालाओं में छात्रवृत्ति के साथ प्रवेश के अवसर मिलते हैं। कार्यक्रम में भौतिकी विभाग के प्राध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें