सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने रविवार को सात पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। कोतवाली नगर के उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश को यातायात पुलिस से अटैच किया गया है। कोतवाली देहात के मुख्य आरक्षी इंद्र कुमार पांडेय को उसी थाने में हेड मोहर्रिर की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस लाइन से मुख्य आरक्षी संजय सोनकर को सदर मालखाना का हेड मोहर्रिर बनाया गया है। लोक शिकायत प्रकोष्ठ के आरक्षी आदित्य गुुप्ता को कादीपुर कोतवाली भेजा गया है। कोतवाली नगर की महिला आरक्षी वर्षा सहित तीन महिला पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। (संवाद)