सुल्तानपुर। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के मंडलीय ट्रायल के लिए जिले के सात खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिला खेल कार्यालय की ओर से चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। सभी चयनित खिलाड़ियों को सोमवार को मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि ट्रायल सोमवार को अपराह्न दो बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर अयोध्या में आयोजित होगा। चयनित खिलाड़ियों में ऋषभ सिंह, दिग्विजय शुक्ला, शिव नारायण, अश्वनी कुमार यादव, शौर्य प्रताप सिंह, अवधेश मिश्रा और आकाश गुप्ता शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्मतिथि प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से ले जाना होगा।