फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रस्सी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 23 Nov 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गोसाईगंज के बीड़ी गांव में घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। 
विज्ञापन
गोसाईंगंज। क्षेत्र के बीड़ी गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव तालाब के किनारे बने टिनशेड में रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान बड़ेगांव सुरौली निवासी अंतिमा (30) के रूप में हुई। वह अपनी मौसी शोभावती के घर आई थी। मृतका के पिता ने अपने दामाद पर शादी के बाद से बेटी को प्रताड़ित करने और शनिवार को मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


गोसाईंगंज के बृजवारी निवासी जियालाल के मुताबिक, उनकी पुत्री अंतिमा ने वर्ष 2015 में बड़ेगांव सुरौली निवासी सुरजीत से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही सुरजीत उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। शनिवार को अंतिमा ससुराल से अपनी मौसी के घर बीड़ी गांव आई थी। इसकी जानकारी होने पर उसका पति भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि सुरजीत ने वहां अंतिमा के साथ मारपीट की। इसके बाद वह मौसी के घर से बिना बताए कहीं चली गई।

रविवार सुबह करीब छह बजे अंतिमा का शव मौसी के गांव बीड़ी में तालाब किनारे बने टिनशेड में फंदे से लटका मिला। पिता ने पति की प्रताड़ना और मारपीट को बेटी की मौत की वजह बताते हुए पुलिस को तहरीर दी। सीओ नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन



दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
अंतिमा के दो बेटे निखिल (7) और नितिन (4) हैं। मां की मौत से दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है। मां को खोने के बाद दोनों बच्चे सदमे में हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें