फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सात खिलाड़ी चयनित

Sun, 06 Sep 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल का ट्रायल देते ​खिलाड़ी। स्रोत- स्टेडियम
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को जिले स्तर पर खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। इसमें सात खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ है।
विज्ञापन

पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में जिले के कई युवा फुटबॉल खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों में अथर्व कुमार साहू, हर्षित, विराज सिंह, मो. आगा खान, अभिनव गुप्ता, आयुष विश्वकर्मा, कौशलेंद्र प्रताप यादव शामिल हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि इन ट्रायल के माध्यम से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें