फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डिपो की सात पुरानी बसें होंगी सेवामुक्त, बेड़े पर असर

Mon, 27 Jul 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिवहन निगम डिपो सात पुरानी बसों को सेवामुक्त करने की तैयारी कर रहा है। अयोध्या क्षेत्रीय प्रबंधक ने मुख्यालय को इन बसों को बेड़े से हटाने की संस्तुति भेजी है। यह कदम निगम के हित में बताया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में सुल्तानपुर डिपो में कुल 114 बसें संचालित हैं। सात बसों के बाहर होने से बेड़े के संचालन पर असर पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, डिपो की दो बसें नीलामी की शर्तें पूरी कर चुकी हैं। दो बसें इसी माह और तीन बसें अगले तीन माह में निर्धारित मानक पूरा कर लेंगी। ये बसें 11 से 16.84 लाख किलोमीटर तक संचालित हुई हैं। यह तय सीमा से अधिक है और इनकी आयु नौ से 10 साल पुरानी है।
क्षेत्रीय कार्यालय ने मुख्यालय को बताया कि अयोध्या क्षेत्र में चालक-परिचालकों की कमी है। इस कारण सभी बसों का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। पुरानी बसें लंबे समय से कार्यशाला में खड़ी हैं। इन पर कर और रखरखाव का अतिरिक्त खर्च भी निगम को उठाना पड़ रहा है। एआरएम सुल्तानपुर डिपो सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि सुल्तानपुर डिपो की जिन बसों ने निर्धारित आयु और संचालन मानक पूरे कर लिए हैं, उनकी सूची मुख्यालय को भेजी गई है। मुख्यालय के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें