फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह भर से ठप चल रहीं शहर के सात उप डाकघरों की सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के सात उप डाकघरों में पिछले एक सप्ताह से सर्वर की समस्या के चलते कामकाज ठप चल रहा है। खाताधारक दिन भर उप डाकघर के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। वहीं, दिन बीतने के बाद डाक कर्मी घर चले जा रहे हैं। लेन-देन से लेकर रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट की डाक सेवाएं भी प्रभावित चल रही हैं।
विज्ञापन

बैंकों की तर्ज पर डाकघरों के संचालन की मंशा पर अब पानी फिरता नजर आ रहा है। उप डाकघरों की स्थिति दिनों-दिन बिगड़ती जा रहा है। इससे खाताधारकों का मोह भंग हो रहा है। वहीं, विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। जिले में 50 उप डाकघरों का संचालन किया जा रहा है।
शहरी क्षेत्र में बस स्टेशन, सिविल लाइन (दीवानी न्यायालय), लोको कॉलोनी, राहुल तिराहा, खैराबाद व केएनआईटी में सात उप डाकघरों का संचालन किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से सातों उप डाकघरों में सर्वर फेल चल रहा है। इससे सीनियर सिटीजन, केबीपी, एनएससी, आरडी, एमआईएस, बचत समेत अन्य खातों के खाताधारक उप डाकघरों से लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

खाताधारकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। खाताधारकों के साथ-साथ उप डाकघरों पर स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री समेत अन्य ऑनलाइन डाक सेवाएं भी पूरी तरह से बंद चल रही हैं। डाक कर्मियों ने बताया कि सर्वर फेल होने की शिकायत कई बार प्रधान डाकघर में की गई है। अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी उप डाकघरों पर सर्वर की समस्या दुरुस्त नहीं की जा सकी है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी उप डाकघर अव्यवस्था से गुजर रहे हैं। कादीपुर, लंभुआ, हलियापुर, मोतिगरपुर, जयसिंहपुर, कूरेभार, धनपतगंज, कुड़वार समेत अन्य कई स्थानों पर स्थित उप डाकघर पर सर्वर की समस्या चल रही है।
ग्रामीण क्षेत्र के खाताधारकों को उप डाकघरों से निराशा मिल रही है। खाताधारकों ने बताया कि उप डाकघर जाने के बाद उन्हें प्रधान डाकघर जाने को कहा जाता है। इससे लोग उप डाकघरों में नए खाते खोलवाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें