फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमाता की सेवा व संरक्षण करें : अविमुक्तेश्वरानंद

Thu, 21 May 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कादीपुर के पटेल चौक पर बोलते स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती।
विज्ञापन
कुड़वार/कादीपुर। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गविष्टि यात्रा बुधवार सुबह कुड़वार कस्बे के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गोमाता की सेवा और संरक्षण करना चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर देवेंद्र पांडेय, साध्वी जगदंबा और दयाराम अग्रहरि ने कहा कि सनातन धर्म, गाय और गंगा माता की रक्षा के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। इस दौरान राहुल अग्रहरि, संदीप सोनी सहित बड़ी संख्या में बाजारवासी मौजूद रहे। रास्ते में मोतिगरपुर बाजार में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में व्यापारियों ने यात्रा का स्वागत किया। देर शाम कादीपुर कस्बे के पटेल चौक पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गाय को राष्ट्रमाता बताते हुए कहा कि जो हमारी माता का सम्मान करेगा, सुरक्षा करेगा, हम उसी को चुनाव में वोट देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार गोमाता का अपेक्षित संरक्षण नहीं कर पा रही है। प्रदेश में गायों की स्थिति इतनी बेहतर नहीं है, जितनी बताई जा रही है। पशुपालन मंत्री ने दो हजार करोड़ के बजट और गांव-गांव में गो आश्रय स्थल बनाने की बात कही थी, लेकिन यह आंकड़ा केवल कागजों तक सीमित रहा।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को इस बात का संकल्प दिलाया कि वे गाय को सुरक्षा प्रदान करने वाले को ही चुनाव में वोट करेंगे। इस अवसर पर आलोक पांडेय को विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि बनाते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सारे लोगों से एक रुपये दान लेते हुए वे गोशाला का निर्माण करें।

इसके बाद कस्बे के श्री राम जानकी हनुमान मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। यहां मुख्य पुजारी अमर बहादुर पांडेय ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर रणजीत यादव रंजू, सुनील कुमार यादव, नंदलाल, विश्वनाथ मिश्र, सीताराम यादव, मित्रसेन उपाध्याय, महेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें