सुल्तानपुर। परिषदीय शिक्षकों की अनंतिम ज्येष्ठता सूची जारी कर दी गई है। इसमें शामिल 7434 शिक्षक अपना नाम और वरिष्ठता क्रम जांचकर 30 अक्तूबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद मिलने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि सूची में प्राथमिक विद्यालयों के 3090 प्रधानाध्यापक व जूनियर के सहायक अध्यापक और 4344 प्राथमिक सहायक अध्यापक शामिल हैं। इसे खंड शिक्षा अधिकारियों से मिले विवरण के आधार पर तैयार किया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विवरण का परीक्षण कर त्रुटियों और आपत्तियों की आख्या 31 अक्तूबर को दोपहर दो बजे तक जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
शिक्षक अनंतिम सूची में अपना नाम और वरिष्ठता क्रम जांचें। त्रुटि मिलने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में साक्ष्यों के साथ आपत्ति दर्ज कराएं। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर 2026 है। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।