फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम में चयनित हुईं 12 ग्राम पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। केंद्र सरकार के निर्देश पर जिले की 12 ग्राम पंचायतों का चयन प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत किया गया है। ग्राम पंचायतों के चयन के बाद सीडीओ ने अफसरों को पत्र जारी कर गांव के विकास का प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर गांवों के विकास के लिए संचालित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिले की 12 ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है।
ग्राम पंचायतों के चयन के बाद सीडीओ ने परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास, डीपीआरओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के साथ अन्य अफसरों को पत्र जारी कर गांव के विकास के लिए संचालित योजनाओं का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से विकास के प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद शासन से वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति लेने के बाद ग्राम पंचायत में जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू की जाएगी।
ग्राम पंचायतों में पेयजल, आवास, संपर्क मार्ग, स्वास्थ्य व शिक्षा समेत अन्य विकास की योजना व केंद्र तथा प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजना से पात्रों को आच्छादित करते हुए गांव का विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें