फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के दामाद पर बरसाईं गोलियां, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पुलिस से बेखौफ बाइक सवार तीन बदमाशों ने कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के दामाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। तीन गोलियां लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आनन-फानन में उन्हें प्रतापगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत देख डाक्टरों ने उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस प्रथमदृष्टया घटना को रंजिश से जोड़ रही है।
प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के पूरबगांव कोट निवासी सर्वेश सिंह उर्फ विक्की सिंह (35) पुत्र कुंवर बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह का किठावर बाजार में कपड़े का शोरूम है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सर्वेश बाइक से अमेठी के संग्रामपुर स्थित मां कालिका देवी के दर्शन करने आए थे। दर्शन करने के बाद वह बाइक से ही घर लौट रहे थे। करीब साढ़े दस बजे अमेठी व जनपद की सीमा पर पहुंचे थे कि उनके पीछे बाइक सवार तीन बदमाश लग गए।
पश्चिम गांव के निकट पहुंचते ही बदमाश उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। दो गोलियां सिर को छूते निकल गईं, जबकि तीन गोलियां उनकी पीठ, पेट व हाथ में लगीं। इसके बाद हमलावर संग्रामपुर की ओर भाग निकले।
सूचना मिलने के बाद परिजन घायल सर्वेश को उपचार के लिए लेकर प्रतापगढ़ जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया।
प्रतापगढ़ एसपी अभिषेक सिंह ने घायल सर्वेश के परिजनों से बातचीत के बाद फोर्स को घटनास्थल पर भेजा। कुछ देर बाद एसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सर्वेश के चचेरे भाई आईआरएस शिशिर सोमवंशी की शादी कैबिनेट मंत्री मोती सिंह की बेटी के साथ हुई है।
मंत्री के रिश्तेदार को गोली मारने की खबर पर अमेठी व प्रतापगढ़ की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की खोजबीन में जुट गई। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना रंजिश की लग रही है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें