फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दो होनहारों ने पीसीएस में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के दो होनहारों ने पीसीएस फाइनल परीक्षा 2017 उत्तीर्ण की है। पीसीएस के लिए चयनित होकर दोनों ने जिले व परिवार का नाम रोशन किया है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जयसिंहपुर के रुपिनपुर निवासी अनिल कुमार सिंह की पुत्री आभा सिंह का चयन सहायक आयुक्त वाणिज्य कर के पद पर हुआ है। शहर के रामराजी विद्यालय से हाईस्कूल, केएनआईसी से इंटर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली आभा सिंह ने दिल्ली से ग्रेजुएशन करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की थी।
मौजूदा समय में आभा सिंह मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पुलिस उपाधीक्षक पद का प्रशिक्षण ले रही हैं। इनके पिता अनिल कुमार सिंह लखनऊ के डीपीआरओ व चाचा सुनील सिंह एटा के एसपी हैं।
विज्ञापन

इसी गांव के निवासी अरुण सिंह के पुत्र अनुराग सिंह का चयन पीसीएस में चौथे प्रयास में हुआ है। अनुराग सिंह संत कबीरनगर से इंटर तक की शिक्षा लेने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूरी की।
दिल्ली से एमए करने के बाद वहीं रहकर अनुराग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इनके पिता अरुण कुमार सिंह एलआईसी में अधिकारी पद से इसी वर्ष सेवानिवृत्त हुए हैं। दोनों होनहारों के चयन पर रामबरन बालिका विद्यालय रुपिनपुर के प्रबंधक अनिल सिंह व संजय सिंह ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें