फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: श्रद्धालुओं का उत्साह देख बोले शंकराचार्य, जल्द सुल्तानपुर का नाम होगा कुशभवनपुर

विज्ञापन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का स्वागत करते कटका क्लब के पदा​धिकारी। - फोटो : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का स्वागत करते कटका क्लब के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बद्रीनाथ जोशीमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज सोमवार को पहली बार शहर के पयागीपुर पहुंचे। यहां पर सामाजिक संस्था कटका क्लब के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि आप सभी के उत्साह को देखकर ऐसा प्रतीक होता है कि जल्द ही सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर होगा। इसके लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि संदीप मिश्र ने कहा कि यह लड़ाई प्रत्येक सनातनी की है। ऋषभदेव शुक्ल ने बताया कि जिले का नाम बदलने के लिए अयोध्या से पद यात्रा भी निकाली गई थी। इससे पहले संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र की अगुवाई में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज को माला पहनाकर स्वागत किया गया है। इस मौके पर अनिल सिंह, डॉ. अमित मिश्र, सुनीता श्रीवास्तव, अनीता पांडेय, शीतला प्रसाद पांडेय, धर्मेंद्र शर्मा, रवि शुक्ल, अनमोल अग्रहरि, पीयूष, लालमणि दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें