फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ऑनलाइन बुकिंग के बाद मिलेगा बीज, 10 तक करें आवेदन

Tue, 05 May 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। खरीफ सीजन में कृषि विभाग ने किसानों को सब्सिडी पर बीज लेने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब किसानों को बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराना अनिवार्य होगा। नई प्रणाली के तहत 10 मई तक बुकिंग कराना जरूरी है।
विज्ञापन

किसानों के पास बुकिंग के लिए सीमित समय बचा है। विभाग के अनुसार यदि बुकिंग कराने वाले किसानों की संख्या लक्ष्य से अधिक हो जाती है, तो ई-लॉटरी के माध्यम से पात्र किसानों का चयन कर बीज वितरित किया जाएगा। खरीफ फसल के तहत धान, उड़द, मूंग, अरहर, तिल, सावां, कोदो, रागी और मक्का सहित विभिन्न फसलों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग के दर्शन-1 पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
समय रहते किसान कराएं ऑनलाइन बुकिंग
नई व्यवस्था सामान्य बीज वितरण के साथ ही प्रदर्शन और मिनीकिट योजनाओं पर भी लागू होगी। समय रहते किसान ऑनलाइन बुकिंग सुनिश्चित कर लें। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर किसान अपने नजदीकी राजकीय कृषि बीज भंडार पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। - रामाश्रय यादव, उपनिदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें