फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर चाक-चौबंद रहेगी जिले की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पीएसी तैनात की गई है। संवेदनशील स्थानों पर क्षेत्राधिकारियों को भ्रमण पर लगाया गया है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर जिले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीएसी जवानों की ड्यूटी जिले में लगाई है। जिले में पहुंचे पीएसी के जवानों को संवेदनशील थाना क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है।
एएसपी ग्रामीण शिवराज ने बताया कि पर्व के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी क्षेत्राधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण के लिए कहा गया है।
सभी एसओ और हलका सिपाहियों को मामूली विवाद को भी गंभीरता से लेने के निर्देश जारी किए गए हैं। भैया दूज पर महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की छिनैती अथवा छेड़छाड़ न हो इसके लिए पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार दीपावली पर्व की सुरक्षा को लेकर खुद सड़कों पर उतरे और वाहनों से लेकर संदिग्ध लोगों की जांच की। एसपी ने मातहतों को सख्त निर्देश जारी किया कि एटीएम पर विशेष नजर रखें। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें